ऐ सर-पनाह-ए-बे-कसाँ फ़रियाद-रस फ़रियाद-रस
ऐ सर-पनाह-ए-बे-कसाँ फ़रियाद-रस फ़रियाद-रस
वे दस्तगीर-ए-'आजिज़ाँ फ़रियाद-रस फ़रियाद-रस
ऐ बे-बसों के सरपरस्त और असहायों के सहारा, हमारी फ़रियाद सुनिए, हमारी फ़रियाद सुनिए। (ये हज़रत ग़ौस-ए-पाक अब्दुल क़ादिर जीलानी रज़ि० की मंक़बत और उनसे रूहानी इस्तिग़ासा है।)
महबूब-ए-ख़ास-ए-किब्रिया मक़्बूल-ए-ज़ात-ए-मुस्तफ़ा
नूर-ए-दो-चश्म-ए-मुर्तज़ा फ़रियाद-रस फ़रियाद-रस
आप ख़ुदा के खास महबूब हैं। आप हज़रत मुस्तफ़ा के मक़्बूल हैं। आप हज़रत अली मुर्तज़ा के नूर-ए-चश्म हैं। हमारी फ़रियाद सुनिए, हमारी फ़रियाद सुनिए।
महबूब-ए-सुबहानी तुई हम क़ुतुब-ए-रब्बानी तुई
हम शाह-ए-जीलानी तुई फ़रियाद-रस फ़रियाद-रस
आप महबूब-ए-सुब्हानी हैं, आप ही क़ुतुब-ए-रब्बानी हैं, आप शाह-ए-जीलानी हैं। हमारी फ़रियाद सुनिए, हमारी फ़रियाद सुनिए।
अज़ लुत्फ़-ए-ख़ुद कर्दी नज़र कश्ती ज़-दरिया शुद ब-दर
मा ग़र्क़:-ओ-तू बे-ख़बर फ़रियाद-रस फ़रियाद-रस
आपने अगर एक नज़र-ए-करम कर दी, तो डूबी हुई कश्ती दरिया से बाहर आ गई (ये आपकी करामत और रूहानी असर की ओर संकेत है)। हम भी डूब रहे हैं, या तो दुनिया की परेशानियों में, या गुनाहों में डूबे हुए हैं, और आप बे-परवाह हैं। मारी फ़रियाद सुनिए, हमारी फ़रियाद सुनिए।
ऐ पीर-ए-पीराँ अल-मदद ऐ मीर-ए-मीराँ अल-मदद
ताज-ए-फ़कीराँ अल-मदद फ़रियाद-रस फ़रियाद-रस
ऐ पीरों के पीर, ऐ अमीरों के अमीर, मदद कीजिए। ऐ फ़क़ीरों के सर के ताज, मदद कीजिए। हमारी फ़रियाद सुनिए, हमारी फ़रियाद सुनिए।
'नस्र'-ए-ग़ुलाम-ए-ख़्वेश रा सुल्ताँ ब-कुन ऐ बादशाह
लुत्फ़े ब-हाल-ए-ईं गदा फ़रियाद-रस फ़रियाद-रस
अपने ग़ुलाम ‘नस्र’ को सुल्तान बना दीजिए, ऐ बादशाह! इस ग़रीब के हाल पर रहम कीजिए। हमारी फ़रियाद सुनिए, हमारी फ़रियाद सुनिए।
- पुस्तक : नग़मातुल उंस फ़ी मजालिसिल क़ुदस (पृष्ठ 221)
- रचनाकार :शाह हिलाल अहमद क़ादरी
- प्रकाशन : दारुल एशा'अत ख़ानक़ाह मुजीबिया (2016)
- संस्करण : First
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.