ऐ सबा जा के ये सुल्तान-ए-'अरब से कहना
रोचक तथ्य
آواز : سکندر شاد قوال۔
ऐ सबा जा के ये सुल्तान-ए-'अरब से कहना
चूम के रौज़े की जाली तो अदब से कहना
अस्सलाम ऐ आमना बीबी के प्यारे अस्सलाम
अस्सलाम ऐ शाह-ए-दीं रब के दुलारे अस्सलाम
ये भी कहना या रसूलुल्लाह करम फ़रमाइए
हैं परेशाँ उम्मती आक़ा मदद को आइए
कहते हैं रो रो के सारे ग़म के मारे अस्सलाम
अस्सलाम ऐ आमना बीबी के प्यारे अस्सलाम
ज़िंदगी में काश ऐसा दौर भी आए नबी
फूट आपस में पड़ी है जो वो मिट जाए नबी
और कहें सब साथ में मिल कर हमारे अस्सलाम
अस्सलाम ऐ आमना बीबी के प्यारे अस्सलाम
या मोहम्मद या नबी या शाह-ए-बतहा या रसूल
कीजिए अपने ग़ुलाम 'अनवर' का ये तोहफ़ा क़ुबूल
कहते हैं सब उम्मती आक़ा तुम्हारे अस्सलाम
अस्सलाम ऐ आमना बीबी के प्यारे अस्सलाम
- पुस्तक : Sikandar Shad Qawwal, Part 1 (पृष्ठ 16)
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.